WhatsApp Join WhatsApp Lifestyle Change Is the New Medicine: हेल्दी लाइफ की असली चाबी - Natura Fit Life
हेल्दी लाइफ

Lifestyle Change Is the New Medicine: हेल्दी लाइफ की असली चाबी

Spread the love

हेल्दी लाइफ: हम सब अपनी जॉब, फैमिली और जिम्मेदारियों में इतने बिज़ी हो जाते हैं कि अपनी हेल्थ को भूल जाते हैं। खासकर महिलाएं — पूरे घर का ख्याल रखते-रखते खुद को इग्नोर कर देती हैं। पर सच यह है कि अगर घर की महिला फिट है, तो पूरा परिवार फिट रह सकता है।

आजकल हम सब अपनी जॉब, फैमिली और जिम्मेदारियों में इतने बिज़ी हो जाते हैं कि अपनी हेल्थ को भूल जाते हैं। खासकर महिलाएं — पूरे घर का ख्याल रखते-रखते खुद को इग्नोर कर देती हैं। पर सच यह है कि अगर घर की महिला फिट है, तो पूरा परिवार फिट रह सकता है।

आजकल हम सब अपनी जॉब, फैमिली और जिम्मेदारियों में इतने बिज़ी हो जाते हैं कि अपनी हेल्थ को भूल जाते हैं। खासकर महिलाएं — पूरे घर का ख्याल रखते-रखते खुद को इग्नोर कर देती हैं। पर सच यह है कि अगर घर की महिला फिट है, तो पूरा परिवार फिट रह सकता है।

आजकल हम सब अपनी जॉब, फैमिली और जिम्मेदारियों में इतने बिज़ी हो जाते हैं कि अपनी हेल्थ को भूल जाते हैं। खासकर महिलाएं — पूरे घर का ख्याल रखते-रखते खुद को इग्नोर कर देती हैं। पर सच यह है कि अगर घर की महिला फिट है, तो पूरा परिवार फिट रह सकता है।

पिछले कुछ सालों में डायबिटीज, मोटापा, हाई बीपी, पीसीओडी, थायरॉइड जैसी प्रॉब्लम्स बहुत बढ़ गई हैं। इसकी वजह सिर्फ जेनेटिक्स नहीं, बल्कि हमारा बदला हुआ लाइफस्टाइल है। इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं — “Lifestyle Change Is the New Medicine।”

क्या लाइफस्टाइल सच में दवा जैसा काम करता है?

ज्यादातर लोग बीमार होने के बाद दवा ढूंढते हैं। पर बीमारी होने से पहले उसे रोकना कहीं आसान है। इसी को कहते हैं — “Prevention is Better Than Cure।” हमारी बॉडी हर दिन हमारे खाने, सोने, मूवमेंट और मेंटल स्टेट के हिसाब से रिएक्ट करता है। अगर हम सही फूड, पूरी नींद और रेगुलर एक्टिविटी दें, तो बॉडी खुद को हील करने की पावर रखता है।

पुराना vs आजका लाइफस्टाइल

कुछ साल पहले लोग फ्रेश और सीज़नल खाना खाते थे, ज्यादातर घर का खाना होता था, फिजिकल वर्क ज्यादा था, लोग पैदल चलते या साइकिल चलाते थे, टाइम पर सोते-उठते थे।

आज सब कुछ अलग है — खाना मोस्टली प्रोसेस्ड और पैकेज्ड है, ज्यादा काम बैठकर होता है, घंटों फोन-लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम जाता है, और देर रात तक जागना नॉर्मल हो गया है। इन सब चीज़ों का सीधा असर हेल्थ पर पड़ रहा है।

महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल इतना जरूरी क्यों है?

महिलाएं फैमिली का तो पूरा ख्याल रखती हैं पर खुद की हेल्थ को प्रायोरिटी नहीं देतीं। आयरन की कमी, थकान, वेट गेन या हार्मोनल इशू अक्सर लंबे टाइम तक नज़रअंदाज हो जाते हैं। जब महिला अपना लाइफस्टाइल सुधारती है, तो धीरे-धीरे पूरे घर की आदतें भी बदलने लगती हैं।

कौन सी बीमारियां लाइफस्टाइल से जुड़ी हैं

मेटाबॉलिक: मोटापा, प्रीडायबिटीज, टाइप 2 डायबिटीज, पीसीओएस, थायरॉइड

हार्ट रिलेटेड: हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज

हार्मोनल: पीसीओडी, मेनोपॉज इशू, हार्मोनल इम्बैलेंस

मेंटल हेल्थ: स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन, नींद ना आना, ब्रेन फॉग

बाकी: आर्थराइटिस, डाइजेशन प्रॉब्लम, लो एनर्जी, बार-बार सूजन

इनमें से ज्यादातर में लाइफस्टाइल सुधारने से काफी फायदा देखा गया है।

क्या जेनेटिक्स ही सब कुछ डिसाइड करते हैं?

बहुत लोग सोचते हैं कि फैमिली में बीमारी रही है तो उन्हें भी होगी ही। पर साइंस कुछ अलग बताता है — जीन्स इम्पोर्टेन्ट हैं, पर लाइफस्टाइल डिसाइड करता है कि कौन से जीन्स एक्टिव होंगे। इसे एपिजेनेटिक्स कहते हैं। आसान भाषा में — जीन्स बंदूक हैं, और लाइफस्टाइल उसका ट्रिगर। अच्छी आदतें रखो तो रिस्क काफी कम हो जाता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल के 5 मेन पिलर्स

बैलेंस्ड न्यूट्रिशन — फ्रेश फ्रूट्स, हरी सब्जियां, होल ग्रेन्स, दालें, नट्स-सीड्स, प्रोटीन ज्यादा लें। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, ज्यादा शुगर और मीठे ड्रिंक्स कम करें। “You Are What You Eat” — जो खाओगे वही बनोगे।

पूरा प्रोटीन — कार्ब्स और फैट तो लोग ले लेते हैं, पर प्रोटीन की कमी रह जाती है। प्रोटीन बॉडी रिपेयर, मसल्स और इम्युनिटी के लिए जरूरी है। सोर्स: दालें, पनीर, दूध, दही, अंडे, फिश, चिकन, सोया।

रेगुलर मूवमेंट — रोज कम से कम 30 मिनट एक्टिविटी करें — फास्ट वॉक, योगा, स्ट्रेचिंग, साइक्लिंग, डांस। “Movement Is Medicine” — यह वेट, मेंटल हेल्थ और हार्ट सब कुछ बेहतर बनाता है।

अच्छी नींद — 7-8 घंटे क्वालिटी स्लीप हार्मोन बैलेंस करती है, इम्युनिटी बढ़ाती है, मेंटल हेल्थ सुधारती है। देर रात फोन चलाना स्लीप क्वालिटी खराब करता है।

स्ट्रेस मैनेजमेंट — लंबे टाइम का स्ट्रेस बॉडी में सूजन और बीमारियां बढ़ाता है। तरीके: मेडिटेशन, प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग, जर्नलिंग, नेचर में टाइम बिताना, फैमिली-फ्रेंड्स से बात करना।

छोटे बदलाव, बड़ा फर्क

लाइफ पूरी तरह बदलने की जरूरत नहीं। छोटी आदतें भी बड़ा फर्क लाती हैं — सुबह पानी पीना, रोज 20 मिनट वॉक करना, घर का खाना खाना, टाइम पर सोना, बाहर का खाना कम करना। जब ये आदतें रेगुलर बन जाती हैं, इनका इम्पैक्ट सरप्राइजिंग होता है।

पोषण की कमी पहचानें

थकान, बाल झड़ना, वीकनेस या वेट गेन कई बार सीरियस बीमारी नहीं, बस न्यूट्रिशन की कमी का सिग्नल होता है — खासकर आयरन, विटामिन B12, विटामिन D, कैल्शियम की। टाइम-टाइम पर चेकअप कराना अच्छा रहता है।

खुद को चेक करें

  • क्या मैं हफ्ते में ज्यादातर घर का खाना खाता/खाती हूं?
  • क्या मैं रोज 7-8 घंटे सोता/सोती हूं?
  • क्या मैं रोज एक्टिव रहता/रहती हूं?
  • क्या मेरी एनर्जी दिन भर बनी रहती है?
  • क्या मैं स्ट्रेस को हेल्दी तरीके से हैंडल कर पाता/पाती हूं?

अगर किसी भी सवाल का जवाब “नहीं” है, तो समझ जाओ कि लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत है।

हेल्थ पर खर्च नहीं, इन्वेस्ट करें

लोग फोन, कपड़े, ट्रिप पर पैसे खर्च कर देते हैं, पर हेल्थ की बात आती है तो सोचने लगते हैं। सच यह है कि हेल्थ में किया इन्वेस्टमेंट सबसे ज्यादा रिटर्न देता है — बेहतर एनर्जी, बेहतर प्रोडक्टिविटी, बेहतर मेंटल स्टेट और बेहतर लाइफ क्वालिटी।

निष्कर्ष

पास्ट तो बदल नहीं सकते, पर आज से बेहतर शुरुआत कर सकते हैं। हेल्थ कोई एक दिन का गोल नहीं, बल्कि रोज लिए छोटे डिसीजन्स का रिजल्ट है। फ्रेश खाना खाएं, पूरी नींद लें, रेगुलर एक्टिव रहें, स्ट्रेस कंट्रोल करें — तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। याद रखो, आपकी बॉडी आपका सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है। आज ही एक छोटा कदम उठाओ। क्योंकि सच में — “Lifestyle Change Is the New Medicine।

हेल्दी लाइफ

Read this also: क्यों मोटिवेशन नहीं, आदतें आपकी ज़िंदगी बदलती हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *